10-06-2025 : राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में नमामि गंगे एवं पर्यावरण समिति की तरफ से एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजेश कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
योग प्रशिक्षक श्री विजय रतूड़ी के द्वारा योग की विभिन्न विधाओं एवं खानपान संबंधी जानकारी साझा की गई मुख्य अतिथि भारतसिंह पवार जी ने आधुनिक जीवन शैली के नुकसान बारे में बच्चों को जानकारी दी।
विशिष्ट अतिथि रामप्यारे शास्त्री जी ने दैनिक जीवन में योग को अनिवार्य बताते हुये प्राचीन एवं आधुनिक संस्कृति के साथ जोड़ा विशिष्ट अतिथि श्री पूरन सिंह जी ने अपने वक्तव्य में योग के महत्व पर प्रकाश डाला।
अंत में कार्यक्रम के नोडल डॉ इंद्रपाल सिंह रावत ने समस्त गणमान्य अतिथियों, महाविद्यालय के प्राध्यापकों कर्मचारियों,छात्र-छात्राओं एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम को सफल संचालित करने में डॉ. राजेंद्र सिंह डॉ.गजराज सिंह नेगी, डॉ अंकित कुमार सिंह, श्री उदाराम पंत श्री विक्रम सिंह, श्री सुनील सिंह ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।


More Stories
हरिद्वार: गंगा दशहरा/निर्जला एकादशी स्नान मेला पर्व की ब्रीफिंग सम्पन्न, डीएम व एसएसपी ने किया मेले में नियुक्त पुलिस फोर्स को ब्रीफ
हरिद्वार: दो बाघों की हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, श्यामपुर रेंज अधिकारी हटाए गए
आराजकतावादियों का नया विदेशी टूलकिट षड्यंत्र फेल , भारत जिम्मेदार युवाओं का देश-अरविन्द सिसोदिया