राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर गोलापार में एनएसएस प्रकोष्ठ द्वारा दान उत्सव कार्यक्रम के तहत प्राचार्य प्रो संजय कुमार के निर्देशन में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ अर्चना जोशी एवं डॉ भारती के नेतृत्व में दान उत्सव के दूसरे दिन की गतिविधि में सर्वप्रथम स्वयं सेवियों ने वंचित वर्ग के छात्र छात्राओं की पाठशाला “अपनी पाठशाला ” तथा वृद्धाश्रम गोलापार में कई गतिविधि आयोजित की जिनमें
१-महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा अनाज का दान ।
२-प्राचार्य महोदय प्रो संजय कुमार द्वारा पाठशाला को व्हाइटबोर्ड का दान ।
३-कार्यक्रम अधिकारी डॉ अर्चना जोशी द्वारा वृद्ध जनों ,अति निर्धन को कंबल तथा बच्चों को शिक्षण सामग्री का दान ।
४-समस्त स्वयंसेवी द्वारा अपने घर से बने भोजन पूरी आलू को सभी बच्चो के साथ सामूहिक भोज के रूप में सेवित किया गया।
साथ ही दानोत्सव का दूसरी गतिविधि भी आयोजित की ।
उत्सव में स्वयंसेवक अमन ,मनीष ,राहुल, सुशील, ललिता ,निकिता , गीता ,जानकी ,कृतिका , उदिति आदि छात्र छात्रा उपस्थित रहे ।



More Stories
कनखल में गंगा नदी में कार धोना पड़ा भारी, तेज बहाव में गाड़ी समेत बहे 3 लोग, 2 को बचाया,1 लापता
स्वामी हरिहरान्द थे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी- स्वामी शरद पुरी
धनौरी पी.जी. कॉलेज द्वारा दो इंटर कॉलेजों में करियर काउंसलिंग एवं शैक्षिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन