पैठाणी, पौड़ी गढ़वाल: आज दिनांक 13 मई 2025 को राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी पौड़ी गढ़वाल के परिसर में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षाएं प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में शांति पूर्वक प्रारम्भ हो गई है।
परीक्षा प्रभारी डॉ. दिनेश रावत ने कहा है कि सत्र 2024-25 की सम सेमेस्टर की परीक्षाओं में विज्ञान वर्ग एवं व्यवसायिक वर्ग के कुल 90 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है जिनकी परीक्षाएं 11 जून 2025 तक चलेगी जबकि आंतरिक परीक्षाएं एवं प्रयोगात्मक परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है।
महाविद्यालय के सम्मानित प्राध्यापको में डॉ. कल्पना रावत, डॉ. पुनीत चंद्र वर्मा, डॉ. खिलाप सिंह, डॉ. सतवीर, डॉ. उर्वशी एवं डॉ. आलोक कंडारी के साथ-साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सतीश सिंह, अनूप बिष्ट, पल्लभ नैथानी आदि का परीक्षाओं में विशेष सहयोग मिल रहा है।
महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रकाश फोंदणी ने कहा कि परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देश छात्र-छात्राओं को दे दिए गए है।


More Stories
“टीआरपी की दौड़ में, गिरती पत्रकारिता” विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अंशिका बुड़ाकोटी रही प्रथम
राजकीय महाविद्यालय, मजरा महादेव में गंगा स्वच्छता पखवाड़े के अन्तर्गत हुआ “परिसर स्वच्छता”कार्यक्रम का आयोजन
हरिद्वार: पी.जी. कॉलेज,धनौरी के एनएसएस शिविर के अंतर्गत एंटी ड्रग्स सेल समिति द्वारा “नशा मुक्ति जागरूकता अभियान” का आयोजन