राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी के प्राध्यापक डॉ. कुमार गौरव जैन एकेडमिक रिसर्च अवार्ड से सम्मानित।
पैठाणी, पौड़ी गढ़वाल। राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी पौड़ी गढ़वाल के रसायन विज्ञान विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कुमार गौरव जैन को सिडवी फाउंडेशन द्वारा उत्कृष्ट कार्यों हेतु एकेडमिक रिसर्च अवार्ड से सम्मानित किया गया।
डॉ. जैन को यह पुरस्कार 26 एवं 27 जनवरी 2025 को आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में उनके द्वारा किए गए शोध कार्यों पर प्रेजेंटेशन के फलस्वरूप दिया गया है।
इस से पहले भी डॉ. जैन कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। उन्होंने कई महत्वपूर्ण रिसर्च पेपर, बुक चैप्टर तथा जनरल आर्टिकल भी लिखे है। डॉ. जैन महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य, आहरण-वितरण अधिकारी एवं अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य कर चुके है।
इस से पहले डॉ. जैन कोटद्वार भावर महाविद्यालय में रसायन विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर रहे है। डॉ. जैन की इस उपलब्धि के लिए प्राचार्य प्रो. विजय कुमार अग्रवाल एवं सभी प्राध्यापको, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
उक्त जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रकाश फोंदणी ने दी है।


More Stories
23 अगस्त को होगा 116वॉ श्री मुलतान जोत महोत्सव का आयोजन
महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय नानकमत्ता में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
गजा व निकटवर्ती क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, छात्र छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी