March 12, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय स्नातकोत्तर अगस्त्यमुनि की एनएसएस इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आज दिनांक 12. मार्च.2026 को सात दिवसीय विशेष शिविर (दिन-रात) का शुभारंभ प्राथमिक विद्यालय सॉरी सिद्ध नगर अगस्त्यमुनि में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रचलन तथा सरस्वती वंदना से हुआ इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर के. सी.दुदपुड़ी स्वयंसेवियों को संदेश देते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र-छात्राओं में राष्ट्र निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का मार्ग है इसके द्वारा छात्र के जीवन में देश के प्रति सेवा और समर्पण का भाव,समाज का उत्थान,व्यक्तित्व का विकास होता है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ विष्णु कुमार शर्मा ने कहा कि सात दिवसीय विशेष शिविर में स्वयंसेवी एक साथ रहकर, एक दूसरे की भावनाओं, विचारों,एक दूसरे की अच्छी आदतों से प्रेरित होकर अपने जीवन के नए आयाम की ओर अग्रसर होते हैं सभी स्वयंसेवी इन सात दिनों का सदुपयोग करें तथा आगे बढ़ें।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ तनुजा मौर्य ने कहा कि विशेष शिविर के माध्यम से अपने नए दोस्त बनाएं जिससे आप उन्नति के नए-नए आयाम की ओर बढ़े क्योंकि संघ में ही शक्ति है इसलिए आप सभी संगठित होकर एक दूसरे के विचारों से प्रेरित होकर, अनुशासन में रहते हुए उन्नति करें।

इस अवसर पर श्रीमती शर्मिला तथा दीपक रावत ने समस्त स्वयंसेवियों को शुभकामनाएं देते हुए अपना पूर्ण सहयोग दिया संध्या सत्र में अपना परिचय देते हुए विभिन्न प्रकार की संस्कृतिक प्रस्तुति दी दी।

About The Author