कोटद्वार: आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को डॉ० पी० द० ब० हि० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में आज 77 वे गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ प्राचार्य प्रो० डी० एस० नेगी द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के पश्चात एन सी सी कैडेटस द्वारा मार्च पास्ट एवं गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कार्यक्रम के समारोहक डॉ० अभिषेक गोयल ने उच्च शिक्षा निदेशक प्रो० विश्वनाथ खाली द्वारा गणतंत्र दिवस पर प्रेषित संदेश का वाचन किया।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो० डी० एस० नेगी द्वारा विभिन्न एन सी सी कैडेट्स को वर्ष भर की गतिविधियों के लिए सम्मानित किया गया। प्रो० नेगी ने अपने संबोधन में उन वीर सपूतों को याद किया जिन्होंने अपने लहू की आहुति देकर हमें स्वतंत्रता दिलाई । उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी स्फूर्ति, उमंग और अनुशासन का प्रतीक हैं। प्रो० नेगी ने महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं अपने कर्तव्यों के प्रति अभिप्रेरित हुए कहा कि स्वयं का मूल्यांकन ही भविष्य की उन्नति का मार्ग है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों तथा एन सी सी कैडेट्स द्वारा भी अपने वक्तव्यों एवं देशभक्ति गीतों के माध्यम से देश के अमर शहीदों को याद किया गया।
कार्यकम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, छात्र संघ पदाधिकारी एवं अन्य छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन