दिनांक 19 / जून / 2025 : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन परवादून के जिलाध्यक्ष प्रकाश नेगी ने “मोहब्बत की दुकान” के नाम से एक विशेष कार्यक्रम एम.के.पी. पी.जी. कॉलेज में आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत राह चलते आम जनों को शरबत वितरण किया गया। इस उपलक्ष्य पर प्रकाश नेगी ने कहा की यह पहल श्री राहुल गांधी जी की उस सोच से प्रेरित थी।
जिसमें वे देश में नफ़रत के माहौल के विरुद्ध प्रेम, सौहार्द और सेवा का संदेश देते हैं। गर्मी के इस मौसम में राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाकर कार्यकर्ताओं ने जनसेवा के साथ-साथ राहुल गांधी जी के विचारों को धरातल पर उतारने का प्रयास किया। कार्यक्रम में जनमानस ने भी इस सेवा भावना की सराहना की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव अजय रावत, नितिन बिष्ट पौड़ी भाई, वसीम अहमद, पवन मंडोली,विपाशा बिष्ट, शशांक यादव, नंदन गौनीय, सक्षम यादव, नासिर, अतुल पंवार, अनुराग, निखिल आदि मौजूद थे।


More Stories
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर देहरादून में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का शुभारंभ
धनौरी पी.जी. कॉलेज में ‘नैक प्रत्यायन एवं IQAC पहल’ पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में रोवर-रेंजर प्रवेश प्रशिक्षण शिविर का समापन