भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ लेकर असम पहुंचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है।
राहुल के अलावा केसी वेणुगोपाल और कन्हैया कुमार समेत अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने एक्स पर पोस्ट कर ये जानकारी दी है। राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर असम पहुंचे हुए जहां वह लगातार असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व पर हमला बोल रहे हैं असम के मुख्यमंत्री भी लगातार राहुल गांधी पर हमलावर हैं ।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन्हें गुवाहाटी में नहीं जाने दिया जा रहा इससे पहले राहुल गांधी को मंदिर में भी जाने से रोक दिया गया था, इस कारण गुवाहाटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा लगाए गए वेरी कटिंग को तोड़ दिया जिससे अब उनके खिलाफ फिर दर्ज हुई है।
हिमंत बिस्व सरमा ने लिखा कि कांग्रेस सदस्यों द्वारा आज हिंसा, उकसावे, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिस कर्मियों पर हमले के अनियंत्रित कृत्यों के संदर्भ में राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, कन्हैया कुमार और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन
राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में वार्षिक समारोह एवम् छात्र संघ समारोह का भव्य आयोजन
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज के भूगोल विभाग द्वारा राष्ट्रपति निकेतन, देहरादून में शैक्षणिक भ्रमण आयोजित