आज रा इ का उज्याडी पौड़ी गढवाल में नवीन छात्र छात्राएं जो स्काउट गाइड की विरादरी में जुड रहे है उनका ,, दीक्षा संस्कार,, का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के 20 स्काउट छात्र एवं 30 गाइड छात्राओ ने आज स्काउट गाइड प्रतिज्ञा के साथ नियम एवं आन्दोलन की जानकारी प्राप्त कर दीक्षा ली।
दीक्षा प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट श्री राम सिह नेगी जी, जिला आयुक्त गाइड श्रीमती शांति रतूड़ी जी , स्काउट मास्टर मनमोहन भट एवं जिला सचिव व विद्यालय के स्काउट मास्टर केशरसिंह असवाल के नेतृत्व में सम्मपन्न हुआ।
कार्यक्रम में श्री केशरसिह असवाल ने स्काउट गाइड पर विस्तार से चर्चा करके सभी अतिथियों का स्वागत किया, इस अवसर पर श्री रामसिहं नेगी ने ऐसे कार्य विद्यालय स्तर पर करवाने में संस्था में अधिक से अधिक छात्र छात्राएं जुडेगी उन्होंने विद्यालय एवं पौड़ी की संस्था को धन्यवाद दिया दीक्षा संस्कार में बी पी 6, स्काउट गाइड का इतिहास ध्वज शिष्टाचार, नियम, प्रतिज्ञा एवं झण्डे का ज्ञान आदि के विषय में बताया गया।
बाद में मिष्ठान वितरित करके प्रधानाचार्य श्री हरेंद्रसिंह चौहान ने सभी को धन्यबाद देकर ऐसे कार्यो के विद्यालय स्तर पर होने से बच्चे संस्कार वान बनते है।कार्यक्रम में श्री धर्मसिह श्री जे पी कुकरेती विजेन्द्र सिंह रावन स्वदेश नेगी के पी बडथ्वाल सन्तोष कुमार सुनील नेगी श्रीमती निशा ,यमुना , सरिता, शिवानी , सरोजनीश्री जगमोहन आदि थे कार्यक्रम का संचालन श्री भवानसिह नेगी जी ने किया।


More Stories
कोटा- आध्यात्मिक गुरु बाबा उमाकांत जी महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे कोटा के सैकड़ों भक्त
राजकीय महाविद्यालय मालदेवता में अन्तर सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में कला संकाय ने जीती चैंपियनशीप ट्रॉफी
हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के 123वें वार्षिकोत्सव का ‘प्रोत्साहन’ 21 कुण्डीय वैदिक यज्ञ के साथ शुभारम्भ