October 20, 2025

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

रा० कला कन्या महाविद्यालय कोटा में हुआ “प्लेट पेंटिंग प्रतियोगिता” का आयोजन

Img 20240201 183247

नवल टाइम्स न्यूज़,1-02-2024 : राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में आज ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तत्वावधान में ‘प्लेट पेंटिंग प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्ष, प्राचार्य प्रो. सीमा चौहान जी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

राजस्थान का युगल राज्य असम है इसके माध्यम से असम राज्य की भाषा, संस्कृति ,परंपरा और प्रथाओं के ज्ञान से दोनों राज्यों के मध्य समझ और जुड़ाव बढ़ेगा जिससे भारत की एकता और अखंडता मजबूत होगी।

इस अवसर पर एक भारत श्रेष्ठ भारत प्रभारी डॉ. हिमानी सिंह ने कहा कि विभिन्न संस्कृतियों, भाषाओं और व्यवहारों में समाहित राज्यों रूपी मोतियों को एकता, अखंडता, समन्वय और सद्भावना के सूत्र में पिरोना ही एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना की अवधारणा है। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने बहुत उत्साह से भाग लिया।

लगभग 65 छात्राओं ने असम राज्य की संस्कृति को दिखाते हुए अपनी भावनाओं को प्रदर्शित किया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक गणों में प्रो. अनीता तंबोली, श्रीमती सपना कोतरा तथा डॉ. प्रियंका वर्मा रहे।

इसमें प्रथम स्थान प्रिया सोनी और सारिका कुशवाहा ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान ऋषिका गौड और शिवानी चौरसिया ने तथा तृतीय स्थान दिशा सुखवानी ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार शिरीन फातिमा, न्यासा गुप्ता और असना खानम ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. हिमानी सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. दीप्ति जोशी, डॉ .बिंदु चतुर्वेदी, डॉ. सुनीता शर्मा, डॉ अर्चना सहारे, डॉ. सुबोध कुमार, डॉ सोमवती शर्मा, श्रीमती रेनू शर्मा, श्रीमती मीरा गुप्ता, डॉ. पारूल सिंह, डॉ मनीषा शर्मा, डॉ उमा बड़ोलिया, डॉ. कविता मीणा, डॉ. जितेश जोशी इत्यादि संकाय सदस्य उपस्थित रहे।



About The Author