March 11, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

रा० महाविद्यालय अगरोड़ा: एड्स दिवस पर हुआ पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

  • राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित की गयी एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम

शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा टिहरी गढ़वाल मे प्रभारी प्राचार्य डॉ० अजय कुमार सिंह के अध्यक्षता मे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० आराधना बंधानी के दिशा-निर्देशन मे विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष पर पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं को एड्स के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ० आराधना बंधानी द्वारा छात्र-छात्राओं को एड्स जैसी गंभीर एवं संवेदनशील बीमारी के कारण, लक्षण एवं बचाव के उपाय के बारे मे विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर डॉ० अजय कुमार, डॉ० अमित कुमार सिंह, डॉ० बिशन लाल, डॉ० प्रमोद रावत, डॉ० राकेश रतूड़ी, डॉ० भरत गिरी गोसाई एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

About The Author