राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा, टिहरी गढ़वाल में आज दिनांक 25/09/ 2023 को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वाधान मे नशा मुक्ति पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन प्रभारी प्राचार्य डॉ० अजय कुमार सिंह के अध्यक्षता एवं नोडल अधिकारी एंटी ड्रग सेल डॉ० भरत गिरी गोसाई के दिशा निर्देशन मे किया गया।
इस दौरान प्रभारी प्राचार्य डॉ० सिंह ने छात्र छात्राओं को नशे से दूर रहने की नसीहत दी। उन्होंने बताया कि नशा हमारे जीवन को बर्बाद कर देता है, इसलिए जरूरी है कि नशे के खिलाफ हम सब मिलकर अभियान चलाएं।
नोडल अधिकारी डॉ० गिरी ने कहा कि हम सभी को प्रयास करना चाहिए कि जन-जागृति के माध्यम से देवभूमि उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाए। नशीले पदार्थों के सेवन से पीड़ित व्यक्ति को पारिवारिक तथा सामाजिक अलगाव एवं लोगों की उपेक्षा का सामना करना पड़ता है, जिसके कारण उन्हें मानसिक एवं शारीरिक कष्ट एवं आघात पहुंचता है।
इसलिए समय रहते हमें नशे जैसे सामाजिक बुराई से बचना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ० बिशन लाल द्वारा किया गया।
संगोष्ठी मे महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



More Stories
18 अक्टूबर को होगा अशोक स्तंभ का लोकार्पण तथा स्वाधीनता के पथिक हरिद्वार के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पुस्तक का विमोचन
धनौरी पी.जी. कॉलेज की ‘एक पहल समिति’ ने दौलतपुर और बहादराबाद में चलाया करियर काउंसलिंग अभियान, विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र
धनौरी पी.जी. कॉलेज में ‘विकसित भारत @2047’ प्रतियोगिताओं का भव्य समापन, राज्य मंत्री नितिन गौतम ने विजेताओं को किया पुरस्कृत