नवल टाइम्स न्यूज़: 14 सितंबर 2022 को राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ टिहरी गढ़वाल मे हिंदी दिवस के अवसर पर एक दिवसीय गोष्टी का आयोजन डाॅ उर्वशी पवार के निर्देशन मे किया गया।
कार्यक्रम का संचालान् डाॅ पंकज पाण्डे ने किया। डाॅ उर्वशी पवार ने मुख्य वक्ता के रूप मे बोलते हुए कहा कि हिंदी हमारी राज भाषा है लेकिन हम हर काम को अंग्रेजी मे करना पसंद करते है। हमे अपनी सोच को बदलने की आवश्यकता है l
डाॅ पंकज पाण्डे ने हिंदी दिवस को मनाये जाने के उद्देशय, राज भाषा, मातृ भाषा, और राष्ट्र भाषा, के मूलभूत अंतर को समझाया।
डाॅ संदीप कश्यप ने सांस्कृतिक और राष्ट्र के विकास मे भाषा के महत्व को समझाया, इसके अलवा महाविद्यालय की छात्रा संतोषी ने अपनी कविता प्रस्तुत की ।
कार्यक्रम मे उपासना, संतोषी, डाॅ संगीता कैन्तुरा, डाॅ नीलम, डाॅ संगीता खड़वाल, डाॅ अंचला, डाॅ बिट्टु सिंह, डाॅ संगीता सिदोला, डाॅ निलांजन,डाॅ नीलम,डाॅ उमा , एवं छात्रों ने प्रतिभाग् किया।



More Stories
हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा के निधन से पत्रकारिता और पुरोहित समाज में शोक की लहर
हरिद्वार: धनौरी पीजी कॉलेज में 14 दिवसीय निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ
धनौरी पी.जी. कॉलेज में निर्विरोध छात्र संघ कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, रोहित ने अध्यक्ष तो तरुण ने सचिव पद की ली शपथ