October 8, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

रा० महाविद्यालय मरगूबपुर में दो दिवसीय वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता का समापन

कल दिनांक 14/12/2022 को राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर रूडकी में चल रही दो दिवसीय वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारम्भ बड़े हर्षोउल्लास के साथ किया गया |

क्रीडा प्रतियोगिता के दूसरे दिन बी.एस.एम. पी.जी.कॉलेज के प्राचार्य डॉ गौतमवीर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ,कॉलेज प्राचार्य डॉ सत्यपाल सिंह, डॉ अनिल कटियार व डॉ गिरिराज सिंह ने उनका स्वागत शाल , पुष्प गुच्छ व मोमेंटो भेट कर किया |

उन्होंने अपने उदबोधन में छात्र/छात्राओं एवं प्रतिभागियों को निरंतर सकारात्मक दिशा में कर्मठ क्रियाशील बने रहने का आशीर्वचन दिया |

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ सत्यपाल सिंह के मार्गदर्शन एवं क्रीडा प्रभारी डॉ मुकेश कुमार गुप्ता की देख-रेख में विविध क्रीडात्मक प्रतियोगिताएँ सम्पन्न हुई |

इन प्रतियोगिताओं में डॉ अनिल कटियार डॉ गिरिराज सिंह डॉ अनिल कुमार(इतिहास),श्रीमती मंजू अग्रवाल खेल विशेषज्ञ श्री संजय अरोड़ा श्री राहुल एवं सुश्री संगीता ने निर्णायक मंडल की भूमिका का सफलतापूर्वक निर्वहन किया |

श्री वहीद अहमद श्रीमती पूनम श्री अब्दुल रहमान एवं श्री पिंटू कुमार ने दिए गये दायित्वों का सफलतापूर्वक पालन किया |दूसरे दिन क्रीडा प्रतियोगिताओं का परिणाम इस प्रकार है –वालीबाल प्रतियोगिता में टीम केप्टन अहतशाम के नेतृत्व की टीम विधिवत विजयी घोषित हुई |

ऊँची कूद प्रतियोगिता में मो.नईम (बी.ए प्रथम वर्ष) प्रथम, मो.आदिल (बी.ए प्रथम वर्ष) दिवतीय एवं मो.शमून (बी.ए तृतीय वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | छात्रा वर्ग ऊँची कूद प्रतियोगिता में मोनिका (बी.ए प्रथम वर्ष) ने प्रथम स्थान,रौनक (बी.ए प्रथम वर्ष) ने दिवतीय स्थान और विशाखा (बी.ए प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | छात्र वर्ग दौड़ 100 मीटर गौरव सैनी(बी.ए प्रथम वर्ष) प्रथम मो.कमरेज (बी.ए तृतीय वर्ष) दिवतीय एवं अनस(बी.ए प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया |

200मीटर में गौरव सैनी(बी.ए प्रथम वर्ष) प्रथम मो.आदिल (बी.ए प्रथम वर्ष) दिवतीय मो.कमरेज (बी.ए तृतीय वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | 400 मीटर में मो.नईम (बी.ए प्रथम वर्ष) प्रथम, फारूक (बी.ए. दिवतीय वर्ष) दिवतीय व दीपक कुमार (बी.ए प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | 1000 मीटर में मो.आदिल (बी.ए प्रथम वर्ष) प्रथम गौरव सैनी(बी.ए प्रथम वर्ष) दिवतीय मो.शाहरुख़ (बी.ए प्रथम वर्ष) ) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया |

छात्रा वर्ग दौड़ 100 मीटर में विशाखा (बी.ए प्रथम वर्ष) प्रथम आरती (बी.ए प्रथम वर्ष) दिवतीय रौनक (बी.ए प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | छात्रा वर्ग दौड़ 200 मीटर में निधिका (बी.ए प्रथम वर्ष) प्रथम प्रियंका (बी.ए. दिवतीय वर्ष ) दिवतीय फरहीन (बी.ए. दिवतीय वर्ष ) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | 400 मीटर में रौनक (बी.ए प्रथम वर्ष) प्रथम प्रियंका (बी.ए. दिवतीय वर्ष )दिवतीय आरती (बी.ए प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | 1000 मीटर में विशाखा (बी.ए प्रथम वर्ष) प्रथम अफसा (बी.ए तृतीय वर्ष) दिवतीय गुलशन (बी.ए तृतीय वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | छात्रा वर्ग भाला फैंक प्रतियोगिता में विशाखा (बी.ए प्रथम वर्ष) प्रथम मुद्दसिरा बी.ए तृतीय वर्ष) दिवतीय साहिबा (बी.ए प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया |

चक्का फैंक प्रतियोगिता में रौनक प्रथम (बी.ए प्रथम वर्ष) विशाखा (बी.ए प्रथम वर्ष) दिवतीय प्रथम मुद्दसिरा (बी.ए तृतीय वर्ष) तृतीय स्थान प्राप्त किया | गोला फैंक प्रतियोगिता में साईंस्ता (बी.ए तृतीय वर्ष) प्रथम मुद्दसिरा (बी.ए तृतीय वर्ष) दिवतीय आरती (बी.ए प्रथम वर्ष) तृतीय स्थान प्राप्त किया | छात्र वर्ग भाला फैंक प्रतियोगिता में मुनव्वर हुसैन (बी.ए प्रथम वर्ष) प्रथम मो.नदीम (बी.ए प्रथम वर्ष) दिवतीय आकाश कुमार (बी.ए प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया |

चक्का फैंक प्रतियोगिता में मो.आदिल (बी.ए प्रथम वर्ष) प्रथम मो.कमरेज (बी.ए तृतीय वर्ष) दिवतीय मो.शमून (बी.ए तृतीय वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | गोला फैंक प्रतियोगिता में शाजिद (बी.ए. दिवतीय वर्ष) प्रथम गौरव सैनी(बी.ए प्रथम वर्ष) दिवतीय मो.नदीम (बी.ए प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया |

बैडमिन्टन युगल में अहतशाम व मो.फरमान (बी.ए दिवतीय वर्ष) ने विजय हाशिल की | वार्षिक क्रीडा 2022-23 प्रतियोगिताओं के समापन अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ सत्यपाल सिंह ने सभी प्रतिभागियों को अपनी एवं महाविद्यालय परिवार की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएँ दी |

 

 

About The Author

You may have missed