संजीव शर्मा, नवल टाइम्स न्यूज़,हरिद्वार: रा० महाविद्यालय मरगूब पुर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक बैन विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ सत्यपाल सिंह द्वारा किया गया प्राचार्य ने अपने उद्बोधन द्वारा विद्यार्थियों को प्लास्टिक से बने उत्पादों के प्रयोग से होने वाले नुकसान बताएं तथा प्लास्टिक के विकल्पों जैसे कपड़े का झोला, बैग, पायदान आदि के प्रयोग को बढ़ावा देने हेतु जागरूक किया।

महाविद्यालय में पर्यावरण प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी डॉ शेफाली शुक्ला द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक से पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया तथा पर्यावरण को संरक्षित रखने हेतु विद्यार्थियों को सक्रिय भागीदारी करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रो हिंदी विषय के प्राध्यापक डॉ अनिल कुमार द्वारा अपने भाषण में प्लास्टिक उत्पादों के उत्पादन पर रोक लगाने तथा प्लास्टिक के स्थान पर अन्य स्वस्थ विकल्पों को अपनाने हेतु प्रेरित किया गया

महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रो डॉ गिरिराज सिंह ने अपने विचार रखते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक को पर्यावरण एवं समाज के लिए एक चुनौती बताते हुए इसके प्रयोग को निश्चित करने हेतु प्रेरित किया।

असिस्टेंट प्रो इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ अनिल कुमार ने बताया कि प्लास्टिक का प्रयोग करने पर किन-किन सजाओ का प्रावधान सरकार द्वारा किया गया है साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक से प्रतिबंधित वस्तुओं की जानकारी छात्राओं को दी।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने कपड़े से बने बैग ,पायदान, मेजपोश, पंखा आदि वस्तुओं को प्रदर्शित किया जिन्हें स्वयं विद्यार्थियों द्वारा ही निर्मित किया गया था।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य द्वारा महाविद्यालय के छात्रों तथा प्राध्यापकों की सराहना की गई तथा सभी विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय स्टाफ को सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को कम करने की शपथ दिलाई गई।