नवल टाइम्स न्यूज़, 01-10-2022 : राजकीय माॅडल महाविद्यालय, मीठीबेरी (हरिद्वार) में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में *विविधता में एकता* विषय पर *पोस्टर प्रतियोगिता* का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता महाविद्यालय की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में आयोजित करायी गई। इस प्रतियोगिता की संयोजक डॉ सुनीता बिष्ट रहीं।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा काजल ने प्रथम स्थान, मंजिली ने द्वितीय स्थान एवं नवनीत और रितिका ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं गुलफाम सांत्वना पुरस्कार के लिए चुने गए।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ सुमन पांडेय और डॉ लक्ष्मी मनराल रहे। आज के कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया गया । कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य प्रोफ़ेसर सतेन्द्र कुमार ने स्वच्छता के महत्व पर बल देते हुए कहा कि महाविद्यालय एवं समाज में स्वच्छता प्रत्येक छात्र का उत्तरदायित्व है।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ने सभी प्रतियोगी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी।
अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ सुनील कुमार, डॉ अरविंद वर्मा, डॉ कुलदीप चौधरी एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में शशिधर उनियाल एवं कुलदीप उपस्थित रहे।


More Stories
कोटा: राजकीय कला कन्या कालेज में महिला आचार्यों ने मनाया जन्माष्टमी पर्व
हरिद्वार: धनौरी पीजी कॉलेज में ‘भारतीय ज्ञान परंपरा और मूल्य-आधारित शिक्षा’ विषय पर फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन
हरिद्वार: 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश का अलर्ट