रा० मॉडल महाविद्यालय ,मीठीबेरी (हरिद्वार) उतराखंड में हिन्दी दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
आज के कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ सत्येंद्र कुमार ने किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। हिंदी विभाग की प्राध्यापक डॉ सुनीता बिष्ट ने इस अवसर पर हिन्दी के महत्व को समझाते हुए कहा,हिंदी एक समृद्ध भाषा है, जो सबको भावनात्मक रूप से एक डोर में बांधती है।

इस अवसर पर हिन्दी विभाग में एक चार्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्रथम स्थान पूजा, द्वितीय स्थान ईशा एवं तृतीय स्थान काजल ने प्राप्त किया।अंकिता और दिव्या को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
महाविद्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी में गुलफाम, काजल, अंकिता, ईशा आदि ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ सुनील कुमार, डॉ अरविंद वर्मा, डॉ कुलदीप चौधरी, डॉ लक्ष्मी मनराल एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में शशिधर उनियाल, मोनिका रावत, कुलदीप उपस्थित रहे।
छात्र-छात्राओं में ईशा,नवनीत, अरुण, पूजा, दिव्या, काजल, प्रवीण,संदीप, रुबिया, पायल,मनीषा,दीपक,सागर, सपना, नवनीत, रवित,संगीता, अर्जुन, आंचल, मिथलेश, गुरूजीत, पवन भारती,शिवानी,रूचिता , प्रिया, सुरभि, नन्द आदि छात्र छात्राएं उपस्थित थे।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन