नवल टाइम्स न्यूज़, 17.10.2023 : आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि , रुद्रप्रयाग में महाविद्यालय के IQAC और एंटी ड्रग सेल के संयुक्त तत्वाधान में समाज सेवा प्रभाग , प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा एक मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता श्री ई वी गिरीश ने कहा की शिक्षा का मूलभूत उद्देश्य आंतरिक भय को दूर करना है।उन्होंने मेंटल इमेजरी के बारे में जानकारी दी ।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अंजना फर्सवान ने मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त करते हुए, छात्र-छात्राओं को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
एंटी ड्रग सेल के नोडल अधिकारी डॉ दलीप सिंह द्वारा नशा उन्मूलन की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ कनिका बड़वाल द्वारा किया गया। इस अवसर ब्रह्माकुमारी संस्था के श्री जे एस बिष्ट और महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ हरिओम शरण बहुगुणा, डॉ विष्णु कुमार शर्मा, डॉ जितेंद्र सिंह, डॉ सुधीर पेटवाल ,डॉ चंद्रकला नेगी, डॉ मनीषा सिंह, डॉ तनुजा मौर्य ,डॉ गिरिजा प्रसाद रतूड़ी ,डॉ मनीषा डोभाल, डॉ दीपाली रतूड़ी, डॉ संदीप शर्मा उपस्थित रहे।



More Stories
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में मिली अनियमितताएं, खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
कुंभ मेला 2027: देवभूमि की लोक संस्कृति का अनूठा संगम, 15 मार्च को हरिद्वार में होगा देव डोलियों का ‘अमृत स्नान’
धनौरी पी.जी. कॉलेज और IAPT की पहल: माँ कौशल देवी पब्लिक स्कूल में सजीव प्रयोगों से बच्चों ने सीखी फिजिक्स