डीपी उनियाल: राजकीय इंटर कॉलेज (रा.इ.का.) केशरधार नैचोली में दिनांक 27 मई से 2 जून तक समर कैंप का भव्य आयोजन किया गया।
इस कैंप की मुख्य थीम ‘भारतीय भाषाओं के माध्यम से बहुभाषिकता, सांस्कृतिक एकता और अनुभावात्मक अधिगम को बढ़ावा देना’ थी। विद्यालय द्वारा इस बार ‘बंगाली भाषा’ का चयन किया गया था।
कैंप के दौरान छात्र-छात्राओं में भारतीय भाषाओं एवं संस्कृतियों के प्रति प्रेम और सम्मान का भाव विकसित करने पर बल दिया गया, ताकि विविधता में एकता और बच्चों में बहुभाषी संवाद की भावना का विकास हो सके। बच्चों को अभिवादन एवं सामान्य बोलचाल से लेकर स्थानीय भोजन, संगीत, नृत्य, चित्रकला और इतिहास इत्यादि की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजपाल सिंह खड़वाल सहित श्री एम.के. पाल, श्री घिमन सिंह रावत, श्री एम.एस. राणा, श्री अरविंद कोठियाल, श्री नवीन चौधरी, श्री अनिल बिजलवान, श्री मुकेश नेगी, श्रीमती कांता चौहान, श्रीमती बिमला पंत, श्रीमती मनोरमा भंडारी, श्रीमती श्वेता रौतेला नेगी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


More Stories
फेरूपुर में भाजपा नेता शिवा चौहान ने किया जनसंपर्क, क्या 2027 की हो रही है तैयारी
टिहरी : जनपद के देवप्रयाग में गंगा नदी में गिरी कार, दो लोगों की मौत
हरिद्वार: स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन अस्पताल और क्लीनिक सीज