
जीतिन चावला, एनटीन्यूज़: दिनांक 7 जनवरी 2022 को राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ टिहरी गढ़वाल में प्राचार्य महोदय डाॅ.पंकज कुमार पांडे जी के संरक्षण एवं पी. टी.ए. गठन समिति के सचिव डाॅ. राजेश सिंह की अध्यक्षता में शिक्षक अभिभावक संघ का गठन किया गया।
जिसमें सर्वसम्मति से श्री जगदीश कुशलवान को अध्यक्ष, श्री दिलीप सिंह पंवार को उपाध्यक्ष एवं श्री जयपाल सिंह पंवार को कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया। इसी क्रम में श्रीमती सुनीता देवी को महाविद्यालय विकास समिति का सदस्य नियुक्त किया गया।
प्राचार्य ने सभी अभिभावकों को महाविद्यालय की मूलभूत समस्याओं जैसे – विज्ञान संकाय भवन, महाविद्यालय को स्नातकोत्तर का दर्जा, अन्य विषयों में स्नातकोत्तर कक्षाओं के संचालन हेतु मान्यता तथा सांसद निधि से पुस्तकों की समस्या के निदान हेतु जनप्रतिनिधियों से सहयोग करवाने आदि से अभिभावकों को अवगत कराया। जिसमें अभिभावकों ने सहयोग की पूर्ण सहमति दी।
डॉ. राजेश सिंह ने नई कार्यकारिणी का स्वागत और आभार व्यक्त करते हुए सभी को बधाई दी, डॉ.शीला बिष्ट ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। महाविद्यालय के सभागार में सम्पन्न इस कार्यक्रम में समिति के सदस्य डाॅ.संगीता सिदोला व डाॅ.शीला बिष्ट तथा महाविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डाॅ.पंकज पांडे,डाॅ.अनिल कुमार, डॉ.संगीता कैंतूरा,डॉ.संदीप कश्यप, डॉ.कुंवर सिंह, डॉ.नीलम, डॉ. अखिल गुप्ता, डॉ.अंचला नौटियाल, डॉ.बिट्टू सिंह, डॉ.रवि चंद्रा, डॉ.संगीता खड़वाल एवं अभिभावकों में अनिल चमोली, अजीत टम्टा, अमित लेखवार , दिनेश कुमार, श्याम लाल लेखवार,केशर सिंह रांवल्टा आदि तथा छात्रसंघ अध्यक्ष कु.नीता बिष्ट महासचिव लक्ष्मण दास उपस्थित रहे।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़़ द्वारा, द्वितीय एकदिवसीय शिविरआयोजित
स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में धूमधाम से हुआ गांधी एवं शास्त्री जयंती का आयोजन
महापुरुषों की जयन्ती पर पुष्प ही न चढ़ाएं, बल्कि उनके आदर्शों को भी जीवन में करें धारण – जितेन्द्र रघुवंशी