महानिदेशक, विद्यालयीय शिक्षा उत्तराखण्ड झरना कमठान ने आदेश जारी करते हुए अटल उत्कृष्ट, राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता एवं स०अ०, एल० टी० के पदों पर तैनाती उत्तराखण्ड शासन, माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-1 के शासनादेश संख्या-1157/XXIV-B- 1/2021(01)/2020, दिनांक 17 मार्च, 2021 एवं 1613/XXIV-B-1/21-02(01)/2020 TC-1, दिनांक 23 जुलाई शासनादेश के अनुसार स्क्रीनिंग समिति द्वारा स्क्रीनिंग परीक्षा के माध्यम से की जायेगी।
उक्त स्क्रीनिंग परीक्षा हेतु राज्य के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत सम्बन्धित संवर्ग के अध्यापक ही पात्र होंगे। आवेदनकर्ता अंग्रेजी माध्यम से पठन-पाठन संवाद करने में सक्षम हो एवं आवेदक की आयु दिनांक 31 दिसम्बर, 2024 को 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिये।
आवेदनकर्ता www.schooleducation.uk.gov.in पर दिये गये आवेदन प्रारूप पर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र दिनांक 31 दिसम्बर, 2024 तक कार्यालय महानिदेशालय, विद्यालयी शिक्षा, उत्तराखण्ड देहरादून में केवल सांय 5 बजे तक ही पंजीकृत डाक से ही स्वीकार्य होंगे।



More Stories
महामण्डलेश्वर स्वामी करौली शंकर महाराज ने झण्डी दिखाकर भव्य दण्डवत यात्रा का किया शुभारम्भ
निर्वाचन 2027 हेतु गजा मे तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण का शुभारंभ
महाविद्यालय नानकमत्ता में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली एवं विचार गोष्ठी आयोजित