संजीव शर्मा एनटीन्यूज़: भारत स्काउट एवं गाइड का रोवर/ रेंजर निपुण कैंप भोपाल पानी, देहरादून में संपन्न हुआ l जिसमें राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ के 12 रोवर/ रेंजर ने प्रतिभाग किया l
प्रादेशिक मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा निपुण रोवर/ रेंजर शिविर का आयोजन दिनांक 13 नवंबर 2021 से 17 नवंबर 2021 तक कैंपिंग सेंटर भोपाल पानी, देहरादून में आयोजित किया गया l
महाविद्यालय के समस्त प्रतिभागियों ने रोवर/ रेंजर लीडर डॉ मंजू भंडारी व डॉ अशोक कुमार अग्रवाल के संरक्षण में प्रतिभाग किया l इस कैंप में उत्तराखंड के 14 महाविद्यालयों के रोवर/ रेंजर ने अपने टीम लीडर के साथ प्रतिभाग किया, वहां पर रोवर/ रेंजर स्काउट गाइड के इतिहास के बारे में, प्रतिज्ञा, बंधन, नियम व रस्सी से गाठे बनाना सिखाया, साथ ही महाविद्यालय के रोवर रेंजर ने कैंप फायर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया और अच्छा प्रदर्शन किया इसके बाद रोवर/ रेंजर की कई परीक्षाएं ली गई l
इससे पहले 13 नवंबर 2021 को प्रभारी प्राचार्य डॉ विक्रम सिंह ने प्रातः काल रोवर/ रेंजर व टीम लीडर को कैंप के लिए शुभकामनाएं दी, साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की l



More Stories
कोटा: दस दिवसीय संस्कृत सम्भाषण शिविर का शुभारम्भ
भारतीय ज्ञान परम्परा पर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय और चमन लाल स्वायत्त महाविद्यालय द्वारा संयुक्त कॉन्फ्रेंस का आयोजन
सावक मंच ने सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरी को सौंपा ज्ञापन, नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश और अर्धकुंभ कार्यों में पारदर्शिता की मांग