- अपनी नावो अपने द्वारा ही चलानी चाहिए – प्रो सतेंद्र कुमार
रोवर रेंजर निपुण शिविर का आयोजन 1 अप्रैल से 5 अप्रैल 2025 तक इस्टेट ट्रेनिंग सेंटर भोपालपानी में चल रहा है जिसमें प्रोफ़ेसर सतेंद्र कुमार, राजकीय महाविद्यालय मीठीबेरी ने बताया कि इसमें 10 प्रतिभागियों का बिगिनर्स कोर्स भी कराया गया जोकि चार घंटे का होता है ।
बिगिनर्स कोर्स करने के बाद व्यक्ति वह अंक प्राप्त करके एलिजिबल हो जाता है अपने संस्थान में विंग को चलाने के लिए ।
डॉक्टर किरन बाली, राजकीय मॉडल महाविद्यालय देवीधुरा, चम्पावत, देहरादून से ममता नागर, विमला शर्मा, रुद्रपुर से गुलफाम, सुनील आदि प्रतिभागियों ने चार घंटे का प्रशिक्षण प्राप्त किया । इन चार घंटे में ध्वज शिष्टाचार, प्रार्थना, नियम प्रतिज्ञा, फंडामेंटल मूलभूत बातों को साझा किया ।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित करके बिगिनर्स कोर्स की सफलता की कामना प्रेषित की ।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा धारमंडल के चल रहे शिविर के चौथे दिन ग्राम पटुड़ी में विविध सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कमांद में छात्र संघ समारोह में मेधावी छात्र एवं छात्राओं को किया सम्मानित
गजा: जूनियर हाई स्कूल पनियाली मे 3 दिवसीय व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम का समापन