भारत स्काउट गाइड उत्तराखंड रोवर रेंजर का दितीय एवं तृतीय दिवस के कार्यक्रम
सभी रोवर रेंजर के द्वारा पांच दिवसीय निपुण शिविर में उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया जा रहा है ! राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के द्वित्तीय प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री दोनों महा पुरूषों को नमन करते हुए सभी के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
द्वित्तीय दिवस से प्रातः 6:30 बजे से सभी रोवर रेंजर को बीपी सिक्स अर्थात शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेडेन पावेल के बताये हुए 6 व्यायाम का अभ्यास लीडर ऑफ द इवेंट प्रोफेसर सत्येन्द्र कुमार के द्वारा कराया गया ।
गांठ बाँधना, शिविर अग्नि की परीक्षा टीम लीडर डॉ. हरीश चंद्र रतूड़ी ने ली, डॉ.शीतल देशवाल ने प्रार्थना एवं भारत स्काउट झंडा गीत की परीक्षा ली, डा.अखिलेश्वर कुमार द्विवेदी के द्वारा रोवर को झंडे की जानकारी की परीक्षा ली गई, डॉ0 सुनीता मेहता ,डॉ0 तबस्सुम जहाँ ने नियम, प्रतिज्ञा एवं आंदोलन से संबंधित परीक्षाएं ली।
डॉक्टर नीतू बलूनी , डॉक्टर चंद्रकला एवं श्रीमती गायत्री साहू , लीडर ऑफ द इवेंट, ने पायनियरीगं की परीक्षा ली ! डॉ. जगमोहन सिंह नेगी ने प्राथमिक चिकित्सा, अनुमान विधि, प्रथम, द्वितीय सोपान की परीक्षा ली एवं दिशा सूचक की परीक्षा ली ।
श्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट, स्काउट -एल टी, प्रादेशिक संगठन कमीश्नर ने सभी रोवर एवं रेंजर को संबोधित किया ।


More Stories
धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं के दान का हो रहा दुरुपयोग, सरकारी मंदिरों में दान देना करें बंद – स्वामी आनंद स्वरूप
श्री अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन,श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज पुनः बने अध्यक्ष
शिक्षा ही बच्चे के जीवन को नई दिशा और बेहतर भविष्य प्रदान करने का सबसे बड़ा माध्यम है-डा.विशाल गर्ग