हरिद्वार: लक्सर क्षेत्र में नशीली दवाओं का अवैध कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है, फिर भी नशा बेचने वालों के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं। इसी क्रम में लक्सर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मेडिकल संचालक को 112 नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने बालावाली तिराहा स्थित वंशीका मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर संचालक अमित कुमार को रंगे हाथों दबोचा। आरोप है कि वह मेडिकल स्टोर की आड़ में युवाओं को नशीले कैप्सूल बेच रहा था। तलाशी में पुलिस को 39 कैप्सूल और 72 कैप्सूल विभिन्न संयोजनों में मिले, जिनमें शामिल हैं, एसिटामिनोफेन (दर्द निवारक), ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड (नशीला दर्द निवारक, प्रतिबंधित श्रेणी में) डाईसाइक्लोमिन हाइड्रोक्लोराइड (पेट दर्द व ऐंठन की दवा) कुल 112 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया है।
कोतवाली लक्सर के प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मेडिकल स्टोर की आड़ में नशा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। किसी भी कीमत पर नशे का कारोबार नहीं चलने दिया जाएगा। इस तरह की गतिविधियों में लिप्त लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।



More Stories
पहाड़ के पलायन की पीड़ा को स्वर देती डॉ. चमोली की नई पुस्तक ‘बौडिक ऐजा’ का विमोचन, माँ और मातृभूमि को समर्पित
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण