लखनऊ: आदर्श व्यापारी एसोसिएशन इंदिरानगर द्वारा 21 दिसंबर को होगा,उपयोगी वस्त्र एवं कंबल वितरण का आयोजन।
आज उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल जी के सरकारी आवास गीता पल्ली कोठी नंबर एक पर आदर्श व्यापारी एसोसिएशन इंदिरा नगर संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी भैया जी के नेतृत्व में माननीय मंत्री जी से मिला।
इंदिरा नगर के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हम जरूरतमंद लोगों के लिए इस्तेमाल किए हुए कपड़े 21 दिसंबर 2025 दिन रविवार को मुंशी पुलिया चौराहे पर उपयोगी वस्त्र एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन सभी पदाधिकारी के सहयोग से कर रहे हैं। इस आयोजन के लिए बतौर मुख्य अतिथि हमने उन्हें आमंत्रित किया जिसके लिए उन्होंने अपनी स्वीकृति प्रदान की।
इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी जी, इंदिरा नगर अध्यक्ष आकाश अग्रवाल जी, मुंशी पुलिया इकाई अध्यक्ष अविनाश जायसवाल जी, ट्रांस गोमती अध्यक्ष शीलू जायसवाल जी, इंदिरा नगर के उप सचिव आशुतोष अवधवाल जी & सितांशु सोनकर जी & शराब व्यापारी मनीष जयसवाल जी मौजूद रहे।


More Stories
हरिद्वार: सीनियर सिटीजन वेलफेयर समिति का शपथ ग्रहण एवं वरिष्ठतम नागरिक सम्मान समारोह आयोजित
हरिद्वार: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हडकंप, सुरक्षा एजेंसियांअलर्ट मोड में
कोटा: राजकीय कला कन्या महाविद्यालय में ‘दस दिवसीय संस्कृत संभाषण कार्यशाला एवं शिविरम्‘ का समापन