कोटा, 10 सितंबर। 176वें भारतेंदु हरिश्चंद्र जयंती महोत्सव एवं भारतेंदु समिति के शताब्दी समारोह के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने वरिष्ठ साहित्यकारों एवं रचनाकारों की महत्वपूर्ण साहित्यिक कृतियों का विमोचन किया।
समारोह में मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी, भोपाल के निदेशक डॉ. विकास दवे, समारोह संरक्षक श्री राजेश कृष्ण बिरला तथा भारतेंदु समिति के अध्यक्ष श्री हरिकृष्ण बिरला सहित साहित्य जगत से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
डॉ. संगीता सक्सेना की पुस्तक ‘सांगीतिक काव्य के अद्वितीय रचनाकार पंडित रामाश्रय झा ‘रामरंग’’
इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार श्री रामेश्वर शर्मा ‘रामू भैया’ द्वारा संपादित ‘चिदम्बरा शताब्दी विशेषांक’, डॉ. विपुल सक्सेना द्वारा संपादित ‘त्रिकाल रस’ तथा साहित्यागार, जयपुर द्वारा प्रकाशित शास्त्रीय गायिका डॉ. संगीता सक्सेना की पुस्तक ‘सांगीतिक काव्य के अद्वितीय रचनाकार पंडित रामाश्रय झा ‘रामरंग’’ का विमोचन किया गया।
इसके साथ ही डॉ. प्रभात सिंघल द्वारा तैयार पोस्टर का भी विमोचन लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने किया। साहित्य, संगीत और संस्कृति के क्षेत्र में प्रकाशित इन कृतियों को समारोह में विशेष रूप से सराहा गया।
भारतेंदु हरिश्चंद्र जयंती महोत्सव एवं समिति के शताब्दी समारोह ने साहित्य और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रचनाकारों को एक मंच प्रदान किया। समारोह में साहित्य एवं भारतीय सांगीतिक परंपरा के संरक्षण और संवर्धन के महत्व पर भी चर्चा हुई।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़़ द्वारा, द्वितीय एकदिवसीय शिविरआयोजित
स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में धूमधाम से हुआ गांधी एवं शास्त्री जयंती का आयोजन
महापुरुषों की जयन्ती पर पुष्प ही न चढ़ाएं, बल्कि उनके आदर्शों को भी जीवन में करें धारण – जितेन्द्र रघुवंशी