संजीव शर्मा,एनटीन्यूज़: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी सुश्री वन्दना कटारिया के रोशनाबाद, हरिद्वार स्थित आवास पर जाकर टोकियो ओलंपिक में वंदना के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुश्री वन्दना कटारिया को 25 लाख रूपये का चेक प्रदान किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वन्दना कटारिया ने टोकियो ओलंपिक में अपने शानदार प्रदर्शन से प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ाया है। उत्तराखण्ड की बेटी ने एक मैच में हैट्रिक बनाकर अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने वन्दना को आगे भी इसी मनोबल से खेलने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सके, इसके लिए राज्य में नई खेल नीति बनाई जा रही है। उन्होंने वंदना कटारिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वन्दना कटारिया को तीलू रौतेली पुरस्कार से भी सम्मानित किया। इसके तहत उन्हें 31 हजार रूपये का चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। वंदना कटारिया को महिला सशक्तीकरण के तहत ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया गया है।



More Stories
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में शिक्षक-अभिभावक संघ का गठन,आशीष काला बने पी टी ए अध्यक्ष
“टीआरपी की दौड़ में, गिरती पत्रकारिता” विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अंशिका बुड़ाकोटी रही प्रथम
राजकीय महाविद्यालय, मजरा महादेव में गंगा स्वच्छता पखवाड़े के अन्तर्गत हुआ “परिसर स्वच्छता”कार्यक्रम का आयोजन