डोईवाला: डोईवाला विधानसभा के क्षेत्र से आदर्श राठौर ने थानों रामनगर डांडा से जौलीग्रांट एयरपोर्ट मार्ग, प्राचीन भुईया मंदिर एवं हिमालयन अस्पताल को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग के वन क्षेत्र में फैले प्लास्टिक, पॉलीथिन, पानी की बोतलों एवं अन्य कचरे की समस्या को लेकर वन विभाग, थानों रेंज को लिखित शिकायत प्रेषित की थी।
शिकायत पर वन विभाग द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया, जिससे मार्ग के आसपास फैला कचरा हटाया गया और क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया।
इस कार्रवाई पर आदर्श राठौर ने वन विभाग, थानों रेंज के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ आम नागरिकों की जिम्मेदारी भी है कि वे पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति अपनी भूमिका निभाएं।
विभाग द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई यह दर्शाती है कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रशासन संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है।
आदर्श राठौर ने कहा कि यह मार्ग जौलीग्रांट एयरपोर्ट, प्राचीन भुईया मंदिर एवं हिमालयन अस्पताल को जोड़ने वाला अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, श्रद्धालु, मरीज एवं पर्यटक आवागमन करते हैं। ऐसे में इस क्षेत्र की स्वच्छता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी वन विभाग नियमित रूप से सफाई अभियान चलाएगा तथा आवश्यक स्थानों पर शीघ्र कूड़ेदानों की व्यवस्था भी सुनिश्चित करेगा, ताकि दोबारा कचरा फैलने की समस्या उत्पन्न न हो।
उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं पर्यटकों से भी अपील की कि वन क्षेत्र में प्लास्टिक, पॉलीथिन एवं अन्य कचरा न फेंकें तथा स्वच्छ और हरित उत्तराखंड के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उनका कहना था कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व भी है।


More Stories
चंद्रमोहन कौशिक ने चलाया, हर घर हर जन तक नशे के खिलाफ जन जागरण अभियान
हरिद्वार: गंगा तट पर फिल्मी गानों पर डांस मामले में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने की कार्रवाई की मांग
धामी सरकार के सर्वाधिक अवधि वाले कार्यकाल पर विक्रम भुल्लर ने जनता को समर्पित किये पांच वाटर कूलर