डीपी उनियाल,गजा: नरेंद्र नगर क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा गजा मंडल द्वारा आयोजित कार्यसमिति की बैठक मे बतौर मुख्य अतिथि कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में ही विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा ।
दुनिया में भारत विकास की ओर बढ रहा है, केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को बताते हुए उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में भारत ने नये आयाम स्थापित किए हैं।
चाका क्वीली मे आयोजित भाजपा गजा मंडल की बैठक मे बूथ अध्यक्षों, पन्ना प्रमुखों,शक्ति केंद्र संयोजकों एवं जनपद व प्रदेश कार्य समिति के सदस्यों की बैठक मे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
चाका क्वीली पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, का माल्यार्पण कर स्वागत किया, कार्यक्रम का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल,मुख्य वक्ता गजेंद्र सिंह खाती, फकोट ब्लॉक प्रशासक राजेन्द्र सिंह भंडारी, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष बीर सिंह रावत, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य गिरीश बंठवाण ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया।
मंडल अध्यक्ष राजेश रावत, ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि गजा मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाना है।
मुख्य वक्ता गजेंद्र सिंह खाती ने 11 साल की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि सेवा सुशासन गरीब कल्याण की सरकार ने आत्मनिर्भर भारत बनाने की ओर अनेक जनहित के कार्य किए हैं।
कार्यसमिति की बैठक को फकोट ब्लॉक पूर्व प्रमुख राजेन्द्र सिंह भंडारी, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष बीर सिंह रावत,प्रदेश कार्य समिति के गिरीश बंठवाण,प्रधान संगठन के अध्यक्ष धन सिंह सजवाण ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री जोत सिंह असवाल, मुनेन्द्र उनियाल व मकान सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री सुनील सिंह चौहान, ईश्वरी विजल्वाण, विनोद विजल्वाण, जीत राम उनियाल, शैलेन्द्र चौहान, विजय राम उनियाल, शेर सिंह बागडी,मनोहर लाल रणाकोटी, श्रीमती कांता रावत, श्रीमती मीनाक्षी उनियाल,दिनेश उनियाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे, बैठक के अंत में जहाज दुर्घटना में मृत लोगों की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।