डी पी उनियाल, गजा टिहरी गढ़वाल: नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत गजा में विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ पहुंचने पर सैकड़ों लोगों ने शिरकत करते हुए विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी ली।
नगर पंचायत गजा अधिशासी अधिकारी हरेंद्र सिंह चौहान ने संकल्प यात्रा रथ की अगुवाई की । शहीद बेलमति चौहान स्मारक चौक पर विभिन्न विभागों से आये हुए प्रतिनिधियों ने अपने अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी लोगों को दी ।
निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमति मीना खाती ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं सभी योजनाओं की जानकारी हर व्यक्ति तक पहुंचें इसलिए संकल्प रथ यात्रा के माध्यम से जानकारी दी जा रही है।
माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प की ओर आगे बढ़ रहा है। सेवा भारती जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह खाती व भारतीय जनता पार्टी टिहरी के मंत्री गजेन्द्र सिंह खाती ने कहा कि गरीबों के लिए विकास योजना बनाई जा रही हैं । करोड़ों गरीब जनता को आवासीय योजना का लाभ मिल रहा है।
नगर पंचायत गजा के अधिशासी अधिकारी हरेंद्र सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी दी ।
वहीं राजकीय ऐलोपैथिक अस्पताल से आये डा.साक्षी मखलोगा, रामप्रकाश भट्ट,रेखा राय ,ने आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड एवं अन्य जानकारी, खाद्यान्न निरीक्षक रितु खंडूरी मैठाणी ने राशनकार्ड, मंगलानंद पंचोली ने सहकारी बैंक, की सेवाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर पशु चिकित्सा विभाग, इंडेन गैस विभाग के अलावा अन्य विभागों के साथ ही व्यापार सभा गजा अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान, स्वच्छता ब्रान्ड एम्बेसडर दिनेश प्रसाद उनियाल, नगर पंचायत कार्यालय कर्मी अजय सिंह गुसाईं, नितेश सिंह चौहान, लखन पास सिंह,महेश सिंह,गजे सिंह, बलवंत सिंह गुसाईं, बलवंत सिंह चौहान, दिनेश सिंह चौहान सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।


More Stories
पूज्य माता हासी देवी के 200वें जन्मोत्सव पर उनके सम्मान में जारी हुआ स्मारक डाक टिकट
हरिद्वार पुलिस का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण अभियान जारी, कोचिंग संस्थानों का किया निरीक्षण
हरिद्वार: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के आरोपीत को रानीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार