विधानसभा चुनाव: यूपी की 58 विधान सभा सीटों के लिये आज लगभग 61% मतदान सम्पन्न हुआ
मतदाताओ मे मतदान के प्रति काफी उत्साह देखा गया मीडिया रिपोर्टो के आधार पर मतदान लगभग शान्तिपूर्ण रहा ।
आज जिन क्षेत्रो मे मतदान हुवा पिछले चुनावों में बी जे पी अधिकांश सीटों मेॆ चुनाव जीती थी इस बार क्या होगा यह ई वी एम मशीनों मे बन्द हो गया है
पहले चरण में प्रात: 7 बजे से बंपर वोटिंग हुई। जिसमें मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, शामली, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा की 58 सीटों पर मतदान हुआ मतदान शाम को छह बजे तक चलता रहा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के तहत प्रदेश के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर गुरुवार को मतदान खत्म हो गया है. पश्चिमी यूपी के 11 जिलों की 58 विधान सभा सीटों पर मतदान खत्म हो चुका है. इस दौरान शामली में 69.42 फीसदी, मुजफ्फरनगर में 65.34 , मेरठ में 60.91, बागपत में 61.35, आगरा में 58.61 फीसदी, अलीगढ़ में 60.49, बुलंदशहर में 60.52, गौतम बुद्ध नगर में 55.77, गाजियाबाद में 54.77, हापुड़ में 60.50 और मथुरा में 62.90 फीसदी मतदान हुआ है.
इस बीज सायं छ बजे तक करीब 61% मतदान हुवा ।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन