उत्तराखंड: विधानसभा भर्ती प्रकरण के संबंध में जांच रिपोर्ट कोटिया जांच समिति द्वारा गुरुवार को देर रात्रि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण को सौंप दी गई है।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण आज विधानसभा भर्ती प्रकरण से संबंधित जांच रिपोर्ट के बारे में कक्ष संख्या 107, प्रकाश पंत भवन, विधान सभा देहरादून में 12:00 बजे प्रेस को संबोधित करेंगी।
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि वह दो दिन के अपने विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के भ्रमण कार्यक्रम पर थी, गुरुवार देर रात्रि देहरादून उनके शासकीय आवास पर पहुंचने पर जांच समिति द्वारा उन्हें रिपोर्ट सौंप दी गई है।
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि जांच रिपोर्ट सौंपते हुए जांच समिति के अध्यक्ष डीके कोटिया , एसएस रावत एवं अवनेंद्र सिंह नयाल मौजूद रहे।
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में आज 12 बजे विधानसभा भवन में प्रेस को संबोधित करेंगी ।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन