वीर शहीद केसरी चन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर से संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र 31043 में बी0ए0 प्रथम वर्ष, एम0ए0 अंग्रेजी, हिन्दी,राजनीति विज्ञान एवं इतिहास विषय में प्रवेश की तिथि 31 जुलाई 2022 है।
साथ ही जुलाई सत्र में बी0ए0 द्वितीय, बी0ए0 तृतीये एवं एम0ए0 द्वितीय वर्ष के छात्र /छात्राए अपना पुनः पंजीकरण 15 जुलाई 2022 तक कर सकते है।
इस हेतु सभी प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल ignou.ac.in पर की जानी है। इग्नू समन्वयक डॉ0 विनोद रावत ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत संस्थागत छात्र /छात्राए एक अन्य डिग्री सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा कोर्स ओपन मोड से कर सकते है। इसमें नेक A++ इग्नू द्वारा किए गए कोर्स रोज़गारपरक होंगे।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 जी0आर0 सेमवाल ने इग्नू से संचालित नए पाठ्यक्रम पशुकल्याण में स्नातकोत्तर डिप्लोमा एव 16 नए कार्यक्रम की सराहना की। महाविद्याले की मीडिया कॉर्डिनेटर ने छात्र/छात्राओ से रेगुलर के साथ साथ रोजगारपरक इग्नू पाठ्यक्रम में प्रवेश की अपील की।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन