December 23, 2025

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

वेदमाता गायत्री ट्रस्ट शांतिकुंज ने किया उल्लेखनीय कार्य करने वाले 390 से अधिक कार्यकर्ताओं का सम्मान

कोटा, राजस्थान : वेदमाता गायत्री ट्रस्ट शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा नियुक्त व्यवस्थापक श्री तुलसी राम शर्मा सह व्यवस्थापक प्रभा शंकर दुबे एवं विश्व गुजराती समाज अध्यक्ष श्री जीडी पटेल के हाथों 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ समारोह दशहरा मैदान से जुड़े यज्ञ शाला, लेखा शाखा, भोजन शाला, साहित्य केंद्र, चरण पादुका स्टेंड, प्रदर्शनी, मीडिया, प्रचार प्रसार, कलश यात्रा, सुरक्षा, संस्कार शाला, आवास व्यवस्था, आदि से संबंधित 390 से अधिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।

मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि इस अवसर पर व्यवस्थापक श्री तुलसी राम शर्मा सह व्यवस्थापक प्रभा शंकर दुबे ने सम्बोधित करते हुए 94 नवीन दीक्षित गायत्री साधको का आव्हान किया।

अधिक से अधिक व्यक्ति अखंड ज्योति युग निर्माण योजना एवं प्रज्ञा अभियान के सदस्य बने और पुराने सदस्यों का नवीनीकरण करने पर बल दिया। शांतिकुंज हरिद्वार से प्रशिक्षण बहिनों द्वारा कोटा की बेटियों के लिए कन्या कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर के आयोजन के लिए प्रेरित किया।

दीया राज्य प्रभारी की पुत्री को जन्म दिवस पर आशीर्वाद प्रदान किया।

दोनों ने ही सभी समर्पित दानदाताओं भामाशाहो का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन श्री हेमराज पांचाल ने किया।

About The Author