डी पी उनियाल गजा: विकास खंड नरेंद्र नगर के पट्टी क्वीली ग्राम दाबडा मे ज्वाल्पा देवी मंदिर मे आयोजित शतचंडी महायज्ञ मे पांचवे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंच कर माँ ज्वाल्पा देवी का आशीर्वाद लिया।
विगत 22 अक्टूबर से आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के 5 वें दिन सुबह से ही आचार्य राजेश गैरोला, रविंद्र गैरोला, अमित कोठारी, सूरज विजल्वाण, विनोद नौटियाल, ने देवी की पूजा अर्चना करते हुए हवन कुंड में हवन कराया।
शतचंडी महायज्ञ के पांचवे दिन आये हुए भक्तों ने ज्वाल्पा देवी डोली का माल्यार्पण किया साथ ही दर्शन कर आशीर्वाद लिया, श्रद्धालुओं ने देवी को, पुष्प, फल, श्रीफल, नारियल भेंट कर पूजा की, महायज्ञ के आयोजक ज्वाल्पा देवी के उपासक चंडी प्रसाद सेमल्टी ने सपरिवार वेद मंत्रोच्चारण के साथ देवी का आह्वान किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत गजा की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मीना खाती, पूर्व मंत्री भाजपा गजेंद्र सिंह खाती, राजेन्द्र सिंह खाती,पूर्व जेष्ठ प्रमुख ईश्वरी प्रसाद विजल्वाण, प्रधान ग्राम पंचायत दाबडा सुरेश कोठारी, रोशन लाल सेमल्टी, वरिष्ठ पत्रकार समाजसेवी दिनेश प्रसाद उनियाल, एल. एस. राणा,प्रिंस राणा, मादी राम सेमल्टी, प्रेम प्रकाश, मोहन लाल, सुमन सेमल्टी, नरेश, अजय, अतुल, योगेश, मस्तराम, जनार्दन प्रसाद, गणेश, मुकेश, अरविंद पुंडीर सतीश कोठारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।



More Stories
भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) की मांग: कृषि भूमि पट्टाधारकों को मिले मालिकाना हक
हरिद्वार: हाईस्कूल में उच्चस्थान प्राप्त करने एवं खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 60 बालिकाएं सम्मानित
विकास कार्यों में नरेंद्र नगर विधानसभा को आगे रखना ही मेरा लक्ष्य- सुबोध उनियाल