मानवता को शर्मसार करती घटना सामने आयी है जिसमें एक 12 वर्षीय नाबालिग मदद की लगाती रही गुहार, मगर सब उसको दुत्कारते नजर आये।

मामला मध्य प्रदेश के उज्जैन से का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां 12 वर्षीय अर्द्धविक्षिप्त बच्ची के साथ पहले तो दुष्कर्म किया गया। जब उसने लहुलूहान हालत में लोगों से मदद की गुहार लगाई तो लोग उसे दुत्कारने लगे।

अर्धनग्न हालत में ही वो घायल बच्ची मदद की तलाश में 10-12 किलोमीटर तक पैदल चली लेकिन कोई भी व्यक्ति उसकी मदद करने के लिए आगे नहीं आया। मदद के लिए पैदल घूमती उस बच्ची का वीडियो कई CCTV कैमरों में कैद हुआ। बाद में एक आश्रम के आचार्य ने उसको अस्पताल पहुंचाया।

मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना महाकाल की नगरी उज्जैन की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार, 25 सितंबर की सुबह उज्जैन से तकरीबन 15 किलोमीटर दूर बड़नगर रोड स्थित दंडी आश्रम के पास 12 वर्षीय नाबालिग लड़की लहू लुहान और नग्नावस्था में आ गयी थी।

लड़की की स्थिति को देखकर आश्रम के एक आचार्य ने उसको गमछा पहनाया और पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग की हालत देखकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन पीड़िता की हालत गंभीर होने के बाद उसे इंदौर रेफर कर दिया गया।

बहरहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अपनी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। एसपी सचिन शर्मा ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए स्पेशल टीम गठित कर दी है।

खोजबीन के दौरान पुलिस ने महाकाल के तिरुपति ड्रीम्स कॉलोनी के आस पास में लगी CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें शांति पैलेस होटल के पीछे नाबालिग लहू लुहान और अर्धनग्न हालत में बच्ची स्थानीय लोगों से मदद की गुहार लगाते देखी गई थी, लेकिन कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया।

एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि पीड़िता बातों से यूपी के प्रयागराज की रहने वाली है और उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।

पुलिस द्वारा उसे बेहतर इलाज के लिए इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिसकर्मियों ने उसे ब्लड दिया है। लड़की की हालात अब ठीक है। मामले में दोषियों का पता लगाने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स गठित की गई है।