February 28, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा में हुआ चतुर्थ एक दिवसीय शिविर का आयोजन

दिनांक 28/02/2026 को प्रभारी प्राचार्य डॉ०अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के बैनर तले एंटी ड्रग सेल एवं रेड क्रॉस समिति के संयुक्त तत्वावधान में “राष्ट्रीय विज्ञान दिवस” के अवसर पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती रश्मि असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल (कार्यक्रम अधिकारी NSS) के उद्बोधन के साथ हुई। श्री हरिमोहन असिस्टेंट प्रोफेसर अर्थशास्त्र (सहायक कार्यक्रम अधिकारी NSS) ने विज्ञान की संकल्पना को विस्तार से समझाते हुए रमन प्रभाव की चर्चा करते हुए, सी वी रमन के भौतिक भूगोल में महत्वपूर्ण योगदान के बारे में छात्र छात्राओं को जानकारी दी।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए श्रीमती रश्मि ने बताया कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है, इसलिए शरीर के विज्ञान को व्यवस्थित रखने हेतु शरीर को नशा धूम्रपान जैसी आदतों से दूर रखने की आवश्यकता है। इस हेतु धूम्रपान निषेध एवं जन जागरुकता कार्यक्रम के अंतर्गत एक रैली का आयोजन किया गया जिसमें समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।

अंत में प्राचार्य जी के अनुमोदन उपरांत NSS एक दिवसीय शिविर की समाप्ति की घोषणा की गई।

About The Author