August 19, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

शिक्षक निलंबन के विरोध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कोटा ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

देवेंद्र सक्सेना,​कोटा, राजस्थान : केरल के कासरगोड में स्वातंत्र्य वीर सावरकर से संबंधित प्रश्न पूछने मात्र से एक शिक्षक को निलंबित किए जाने की घटना के विरोध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (उच्च शिक्षा) द्वारा देशभर में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में आज एबीआरएसएम इकाई कोटा द्वारा माननीय प्रधानमंत्री एवं राज्यपाल महोदय के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

​ज्ञापन के माध्यम से महासंघ ने केरल सरकार द्वारा शिक्षक के खिलाफ की गई इस कार्रवाई पर कड़ा विरोध दर्ज कराया और इसे वैचारिक स्वतंत्रता एवं शैक्षणिक गरिमा पर हमला करार दिया। महासंघ ने मांग की कि शिक्षक का निलंबन तुरंत रद्द किया जाए और शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार के उत्पीड़न को बंद किया जाए।

​इस अवसर पर प्रदेश सह संगठन मंत्री प्रो. गीताराम शर्मा, प्रो. नवीन मित्तल सहायक निदेशक (विभाग संयोजक) विभाग सह संयोजक प्रो. रामावतार मेघवाल जिला अध्यक्ष प्रो. मंजू गुप्ता, जिला सचिव डॉ. संतोष मीना, प्रो. आदित्य गुप्ता, रामकेश मीना जिला सचिव बारा सहित विद्यालय परिवार के कार्यकर्ता शिक्षक अधिकारी बड़ी संख्या में संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

About The Author