मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार समस्त महाविद्यालयों में मातृ भाषा हिन्दी के महत्व विषय पर दीप जलाओ कार्यक्रम के अंतर्गत हिंदी भाषा के मर्मज्ञों के द्वारा व्याख्यान का आयोजन करना था ।
जिसके अंतर्गत एकलव्य विश्वविद्यालय के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ आशीष जैन शिक्षाचार्य को ओजस्विनी महाविद्यालय में व्याख्यान हेतु प्राचार्या डॉ जे.पी शमा खानम के द्वारा मुख्य अतिथि व वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया ।
जिसमें डॉ जैन हिंदी भाषा के महत्व एवं उसमें रोजगार की संभावनाओं पर अपना व्याख्यान देते हुए हिंदी वर्णमाला के वर्णाक्षरों के उच्चारण स्थान, व्याकरणिक महत्व को स्पष्ट किया साथ ही छात्रों को हिंदी के दैनिक जीवन में व्यवहार प्रयोगों को जोड़कर बताया ।
हिंदी भाषा के अध्येता श्रेष्ठ अनुवादक, भाषा विश्लेषक, लेखक, सम्पादक, ,भाषण निर्माणक, पाठ्यक्रम निर्माणक, राजनेताओं के पर्सनल असिस्टेंट, पत्रकार,मंच संचालक, इवेंट मैनेजर संवाददाता आदि पदों को अर्जित कर सकते हैं ।
क्रार्यकम में खान मेडम के अतिरिक्त श्री पवनमोदी सर, श्रीमती ज्योति जैन, श्रीमती अभिलाषा जैन, मंचासीन रहे । कार्यक्रम का संचालन डॉ सुधीर गौतम जी ने किया ।



More Stories
कनखल में गंगा नदी में कार धोना पड़ा भारी, तेज बहाव में गाड़ी समेत बहे 3 लोग, 2 को बचाया,1 लापता
स्वामी हरिहरान्द थे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी- स्वामी शरद पुरी
धनौरी पी.जी. कॉलेज द्वारा दो इंटर कॉलेजों में करियर काउंसलिंग एवं शैक्षिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन