हरिद्वार: शिवालिक नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा के रोड शो में एक थार गाड़ी ने महिला को कुचला दिया।
पीड़ित महिला सड़क किनारे तड़पती रही और रोड शो का काफिला आगे निकल गया। वहीं एक सभासद पद के निर्दलीय प्रत्याशी ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया।
बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिवालिक नगर पालिका से बीजेपी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजीव शर्मा के समर्थन में रोड शो करने पहुंचे थे। भाजपा कार्यकर्ताओ की गाड़ियों का काफिला टिहरी विस्थापित कॉलोनी पहुंचा तो सड़क किनारे खड़ी एक महिला के पैर को थार गाड़ी ने कुचल दिया।
रोड शो की धुन में मस्त थार चालक बीजेपी नेता ने महिला को न तो उठाना मुनासिब नहीं समझा और न ही अस्पताल पहुंचाया।
पीड़ित महिला सड़क किनारे तड़पती रही और काफिला आगे निकल गया, एक सभासद पद के निर्दलीय प्रत्याशी रॉबिन कुमार ने महिला को अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल पहुंची महिला ने घटना के बारे में आपबीती को बताया।


More Stories
कोटा- लार्ड कृष्णा स्कूल तानाजी नगर में सनातन हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न
कोटा: राजकीय कला कन्या महाविद्यालय में केन्द्रीय बजट 2026-27 विषय पर परिचर्चा का आयोजन
सरकारी भूमि को खुर्द बुर्द होने से बचाने की लड़ाई को कमजोर करने के लिए रचा गया षड़यंत्र-दीपशिखा चौहान