शिवालिक नगर। आज शिवालिक नगर व्यापार मंडल (रजि.) और सत्या फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शील इंस्टिट्यूट, शिवालिक नगर में भव्य रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और लगभग 100 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान, समाजसेवी जगदीश लाल पावहा, डॉक्टर विशाल गर्ग और गौरव सेठी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए आयोजन की सराहना की।
व्यापार मंडल अध्यक्ष विभास सिन्हा ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे न केवल जरूरतमंदों की जान बचती है बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना भी प्रबल होती है।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में रक्त की कमी न हो।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। जिसमे विवेक गुप्ता, रिंकू चौरसिया, प्रवीण तिवारी, हिमांशु माहेश्वरी, अनुराग निगम, शिवेश गुप्ता, विजय अग्रवाल, रणजीत कुमार, प्रतुल विज, शुभम गुप्ता, अनुज चांदना, सुदीप जैन, सतेंद्र सिंह, आज़म सलमानी इत्यादि मौजूद रहे



More Stories
कुंभ-2027 की तैयारी : एनएचएआई की हरिद्वार बाईपास परियोजना का मेलाधिकारी और आईजी ने किया स्थलीय निरीक्षण
हरिद्वार में 26 अक्टूबर से खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर ‘मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट’ लिखना अनिवार्य: उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
हरिद्वार में दीपावली से पहले शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत