श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम फिर विवाद में।
हाल ही में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने अपने NEP पाठ्यक्रम के चतुर्थ सैमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित किए हैं। परंतु छात्रों का कहना है कि परीक्षा परिणाम का पूरा फार्मैट ही गलत है, माइनर में एक विषय की जगह दो दो विषय दर्शाए जा रहे हैं।
एवं कई छात्रों संपूर्ण विषयों में फेल कर दिए गए हैं, छात्रों ने ऐसे रिजल्ट को मानने से ही इंकार कर दिया है ।
छात्रों का कहना है कि श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय हमेशा से छात्रों के अधिकारो का हनन करते आया है।
केंद्र के साथ साथ सभी राजकीय विश्वविद्यालय अपने छात्रों को उनके प्राप्त अंक दर्शाते हैं, परंतु श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय न जाने किस नियम के तहत छात्रों को उनके प्राप्त अंक नहीं दर्शाता।
UGC की किसी नियमावली में ऐसा नहीं लिखा कि छात्रो को उनके प्राप्त अंक न दर्शाए जाएं, विश्वविद्यालय अपनी ग़लतियां छुपाने के लिए बार बार ऐसी तरकीबें निकालता रहता है ताकि छात्र छात्राएं पास होने के बावजूद स्वयं को फेल समझ कर 500रु बैक शुल्क देकर मजबूरन बैक परीक्षा पुनः दें।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन