उत्तराखंड: भाजपा नेत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है।
बता दें कि इसी भाजपा नेत्री के पति ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के भाजपा नेताओं से संबंधों को लेकर एक विडियो वायरल किया था। हालांकि कुछ देर बाद उस विडियो को उसने डिलीट भी कर दिया था। भाजपा नेत्री की मौत की खबर सुबह से योगनगरी ऋषिकेश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक खुशीराम पांडे ने बताया कि गुरुवार की देर रात लगभग 9.30 बजे सूचना मिली कि गंगानगर निवासी भाजपा नेत्री सुमिरन गाबा अपने मकान की छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक सिमरन गाबा और उसके पति मुकेश गाबा के बीच आपसी संबंध भी अच्छे नहीं थे। मुकेश गावा द्वारा एक बार जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या का भी प्रयास किया गया था। पुलिस ने सिमरन गाबा के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल पाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।



More Stories
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में मिली अनियमितताएं, खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
कुंभ मेला 2027: देवभूमि की लोक संस्कृति का अनूठा संगम, 15 मार्च को हरिद्वार में होगा देव डोलियों का ‘अमृत स्नान’
धनौरी पी.जी. कॉलेज और IAPT की पहल: माँ कौशल देवी पब्लिक स्कूल में सजीव प्रयोगों से बच्चों ने सीखी फिजिक्स