हरिद्वार: राष्ट्रीय राजमार्ग पर रायवाला थाना क्षेत्रान्तर्गत कल सोमवार रात भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई।
भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर हालत में पुलिस ने घायल शख्स को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया है। मृतक की पहचान हो गई है जबकि घायल युवक के बेहोश होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार रात देहरादून की ओर से हरिद्वार जा रही एक हरिद्वार नंबर की बाइक तेज गति होने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे। हाईवे पर गुजर रहे वाहन सवारों ने तत्काल इसकी सूचना रायवाला थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय हरिद्वार पहुंचाया। हरिद्वार पहुंचने से पहले एक युवक की मौत हो गई। दूसरे की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। थाना अध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए युवक की अभी पहचान नहीं हुई है। घायल युवक अभी भी बेहोश है।
हादसे में जिस युवक की मौत हुई है उसकी पहचान बृजेश पुत्र राजकुमार सैनी निवासी रामगढ़ नई बस्ती खड़खड़ी हरिद्वार के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय में भेज दिया गया
है।


More Stories
कोटद्वार: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में “Best of Waste” विषय पर रचनात्मक गतिविधि का आयोजन
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन
राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा धारमंडल में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में भागीदारी और समन्वय के अन्तर्गत हुआ एक संगोष्ठी का आयोजन