- दर्ज शिकायतों का तत्परता से किया जाए निस्तारण।
हरिद्वार : जिलाधिकारी कर्मेंन्द्र सिंह ने जिला कार्यालय सभागार में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्पलाइन में जो भी शिकायतें दर्ज हो रही है उन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका त्वरित गति से निस्तारण किया जाए इसमें किसी भी तरह से कोई शिथिलता न बरती जाए।
सम्बंधित शिकायतकर्ता द्वारा चाही गई सूचना के सम्बंध में जानकारी लेते हुए शिकायत कर्ता का दूरभाष से सम्पर्क कर त्वरित गति से निस्तारण किया जाए।
उन्होंने ऐसे विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि एल 1 और एल 2 पर ज्यादा शिकायतें लंबित है उन शिकायतों का निराकरण जल्द से जल्द करे साथ ही ऐसे अधिकारियों को नोटिस निर्गत करने के भी निर्देश दिए।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, मुख्य नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी, डिप्टी कलेक्ट्रेट लक्ष्मी राज चौहान, एसडीएम जितेंद्र कुमार, बाल विकास अधिकारी सुलेखा सहगल,डीएसओ तेजबल सिंह, ईई पीडब्लूडी दीपक कुमार, खनन अधिकारी काजिम रजा आदि अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा धारमंडल के चल रहे शिविर के चौथे दिन ग्राम पटुड़ी में विविध सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कमांद में छात्र संघ समारोह में मेधावी छात्र एवं छात्राओं को किया सम्मानित
गजा: जूनियर हाई स्कूल पनियाली मे 3 दिवसीय व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम का समापन