ओंकारानन्द सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल में आज एंटी ड्रग कमेटी एवं आई.क्यू.ए.सी.के तत्वावधान में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी के निर्देशन में महाविद्यालय के एंटी ड्रग कमेटी के नोडल अधिकारी डॉ.आदिल कुरैशी के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सुमन दिवस के अवसर पर ओंकारानन्द सरस्वती राजकीय महाविद्यालय में आज विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों ने तहसील और उसके आसपास के स्थानों पर जाकर स्थानीय लोगों को धूम्रपान मद्यपान से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया तथा हर तरह के नशीले पदार्थों से दूर रहने का आग्रह किया।
श्रीदेव सुमन की तस्वीर पर माल्यार्पण के पश्चात विचार गोष्ठी का संचालन करते हुए डॉ.सृजना राणा ने श्रीदेव सुमन का जीवन परिचय देते हुए कहा कि टिहरी को राजतंत्र के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने वाले श्रीदेव सुमन ने चौरासी दिन तक आमरण अनशन करते हुए अपने जीवन की आहुति दी।

गोष्ठी में डाॅ.एम.एन.नौडियाल, डॉ . अर्चना धपवाल, डॉ.आदिल, डॉ.रंजू उनियाल ने विचार व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी ने अमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्व समाज की आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।


More Stories
हरिद्वार: खड़खड़ी में 5000 किलो सिंगल यूज़ प्लास्टिक बरामद , आरोपी का एक लाख का चालान
कोटा: लेखाधिकारी जय सिहं एवं सहायक लेखाधिकारी देवेंद्र सिंह का सम्मान
रोटरी क्लब हरिद्वार रॉयल्स में नई टीम ने संभाली कमान, 14 नए परिवारों के जुड़ने से संगठन हुआ और मजबूत