डीपी उनियाल गजा/ टिहरी: भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व द्वारा दिए निर्देश के तहत गजा भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक विकास खंड फकोट के पोखरी क्वीली मे आयोजित की गई।
मुख्य वक्ता भाजपा जिला मंत्री सुशील बहुगुणा, मंडल अध्यक्ष राजेश रावत, जिला कार्यालय मंत्री जयेंद्र पंवार एवं जोत सिंह असवाल मंडल महामंत्री, सदस्य जिला पंचायत ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करते हुए शुभारंभ किया।
बैठक में अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया, मुख्य वक्ता भाजपा जिला मंत्री सुशील बहुगुणा ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के जन्म दिवश पर आगामी 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़े के तहत विभिन्न कार्यक्रम मंडल स्तर पर किए जाने हैं।
इन कार्यक्रमों में स्वच्छता अभियान, रक्त दान, सार्वजनिक स्थानो की सफाई, बृक्षारोपण, खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन, दिव्यांग शिविर, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान एवं समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जायेगा। मुख्य वक्ता बहुगुणा ने कहा कि प्रत्येक बूथों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। उन्होंने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि कार्यक्रमों को सफल बनायेंगे।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश रावत, मंडी समिति अध्यक्ष बीर सिंह रावत, महामंत्री जोत सिंह असवाल, प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष धन सिंह सजवाण, ने सम्बोधित किया।
इस अवसर पर जयेंद्र पंवार कार्यालय मंत्री,कनिष्ठ प्रमुख दुर्गा सिंह,मंडल महामंत्री सुनील चौहान, उपाध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद विजल्वाण, मंत्री श्रीमती प्रियंका चौहान,सेवा पखवाड़ा सह संयोजक विजय राम उनियाल, धर्म वीर सिंह, मनोहर लाल, विजय रणकोटी एवं सभी शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, ग्राम प्रधान, सदस्य क्षेत्र पंचायत बैठक में उपस्थित रहे।