उत्तराखंड: नाबालिग की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने वाले यूपी निवासी अभियुक्त को पिथौरागढ़ पुलिस ने यूपी के मऊ जिले से गिरफ्तार किया है। थल थाने में आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी युवक यूपी के मऊ जिले का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, थल थाना क्षेत्र के कचना गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस में तहरीर दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो किसी अब्दुल्ला नाम के व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल किए गये हैं। जिस वजह से वह अपमानित महसूस कर रहा है।
तहरीर के आधार पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। टीम ने साइबर सेल की मदद से आरोपी मोहम्मद अब्दुल्ला (21वर्ष) को यूपी के मऊ जिले से गिरफ्तार किया गया।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन