बाइक सवार युवकों ने 12वीं के छात्र को स्कूल के सामने ही धारदार हथियार से बुरी तरह जख्मी कर दिया। जिस कारण से वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया।
इस वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार युवक फरार हो गए। इस वारदात के बाद स्कूल के सामने अफरा-तफरी का महौल हो गया।
मामला खालसा इंटर कॉलेज हल्द्वानी का बताया जा रहा है । मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना को खालसा इंटर कॉलेज के सामने शुक्रवार की सुबह अंजाम दिया गया।
घायल छात्र का बहुत ज्यादा खून बह जाने के कारण उसकी हालत गंभीर हो गई थी। छात्र की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। छात्र सक्षम आर्य उम्र 17 साल खालसा इंटर कॉलेज हल्द्वानी में 12वीं क्लास में पढ़ता है।
एसपी क्राइम जगदीश चंद्र का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
हरिद्वार: कांग्रेस नेताओं ने नमाजियों का किया स्वागत, मिठाई खिलाकर ईद की दीं शुभकामनाएं
हरिद्वार: घरेलू गैस सिलेंडरो में कम गैस पाए जाने पर 02 गैस वाहन चालकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
राजकीय महाविद्यालय पौखाल में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की टीम का निरीक्षण, नए अध्ययन केंद्र को लेकर दी महत्वपूर्ण जानकारी